एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पति ने प्रेम संबंध के संदेह में की पत्नी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने प्रेम संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में पति ने प्रेम संबंध के संदेह में की पत्नी की हत्या

नयी दिल्ली, 11 सितंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने प्रेम संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त(उत्तरपूर्व) जॉय तिर्के ने कहा,'' मौजपुर के विजय मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को चाकू मारने को लेकर पीसीआर कॉल आई। निशा(32) पर उसके पति साजिद ने घर पर कई बार चाकू से वार किया था।''

पुलिस ने बताया कि निशा को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी गर्दन, छाती और दाएं हाथ पर चाकू से कई बार वार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच हाथापाई के दौरान उनकी 11 वर्षीय बड़ी बेटी ने बीच बचाव किया जिस बीच उसके हाथ पर भी चोट लग गई।

तिर्के ने कहा,'' दंपति की दो बेटियां है जो घटना के दौरान घर पर ही मौजूद थी। जाफराबाद पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302(हत्या) और 307(हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और साजिद को गिरफ्तारी कर लिया गया है।''

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले मोबाइल ठीक करने की दुकान चलाता था और अभी बेरोजगार है।

पुलिस ने बताया कि साजिद को पत्नी के प्रेम संबंध में होने का संदेह था। हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).