एजेंसी न्यूज

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पारिवारिक झगड़े के बाद पति ने पत्नी को मार डाला

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को सदर थाना क्षेत्र की है जब अमित नामक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी श्वेता उर्फ शिखा (24) की हत्या कर दी. अमित कुछ माह पहले ही अहमदाबाद से लौटा था.

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पारिवारिक झगड़े के बाद पति ने पत्नी को मार डाला
Representational Image | PTI

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को सदर थाना क्षेत्र की है जब अमित नामक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी श्वेता उर्फ शिखा (24) की हत्या कर दी. अमित कुछ माह पहले ही अहमदाबाद से लौटा था.

घटना के प्रत्यक्षदर्शी एवं दंपति के बेटे अनुभव ने बताया कि उनके पिता ने झगड़े के बाद चाकू से उनकी मां का गला रेत दिया. यह भी पढ़ें : पहले चरण के चुनाव के बाद ही झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का सूपड़ा साफ हो गया है: अमित शाह

पुलिस के अनुसार मकान मालकिन हेमलता सिंह ने दावा किया कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिसके कारण उसने दोनों से कमरा खाली करने को कहा था. मकान मालकिन ने भी इस बात की पुष्टि की कि बुधवार रात को भी झगड़ा हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).