देश की खबरें | पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में पति ने एक व्यक्ति की जान ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपूर्वी दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जुलाई उत्तरपूर्वी दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार को हुई जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मानसरोवर पार्क पुलिस थाने को सोमवार को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति पर नाथू कॉलोनी चौक अंडरपास में हमला किया गया है। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि मृतक एक आवारा किस्म का व्यक्ति था जो नाथू कॉलोनी अंडरपास के समीप फुटपाथ पर रहता था।
पुलिस उपायुक्त(शाहदरा), रोहित मीना ने कहा कि अशोक नगर में रहने वाले हीरा ने इस व्यक्ति पर रात 10 बजकर 30 मिनट पर बीयर की बोतल से किया ।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसे मृतक के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। सोमवार को उसे गुस्सा आ गया और उसने बीयर की बोतल से हमला कर दिया।
पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने बियर की बोतल समेत अन्य चीजें बरामद कर ली हैं।
पुलिस ने बताया कि चश्मदीद के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मामले में आगे की जांच जारी है।
अभिषेक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

