देश की खबरें | पति ने फावड़े से पत्नी की हत्या की, जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से फावड़े से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 19 जुलाई राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से फावड़े से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि अनूपगढ़ जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करतारा राम (45) ने फावड़े से वार कर अपनी पत्नी नथली देवी (42) की हत्या कर दी और बाद में कोई जहरीला पेय पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला वह मानसिक रोग से ग्रसित है और उसके लिए वह दवाइयां ले रहा था।

उन्होंने बताया कि करतारा राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल उसकी स्थिति ठीक नहीं है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मुर्दाघर में रखवाया गया है। फोरेंसिक और एफएसएल की टीम द्वारा सबूतों की जांच की जा रही है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज