देश की खबरें | राजस्थान में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बारां जिले में सोमवार देर रात 49 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा (राजस्थान), 12 जनवरी राजस्थान के बारां जिले में सोमवार देर रात 49 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को हिरासत में लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया।

मृत महिला की पहचान 49 वर्षीय मुलीबाई वैष्णव के रूप में हुई है। वहीं उसके पति का नाम मुरारीलाल वैष्णव है, जो कि बारां जिले के मंगरोले पुलिस थाना के हिंगोनिया गांव का रहनेवाला है।

मंगरोले पुलिस थाना के प्रभारी हेमंत गौतम ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच पिछले कुछ वर्षों से कथित तौर पर अच्छे संबंध नहीं थे और वे नियमित झगड़ा करते थे। दंपति का कोई बच्चा भी नहीं है।

प्रभारी ने बताया कि दंपति का सोमवार देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर झगड़ा शुरू हो गया और पति ने पत्नी पर लकड़ी के बैट से हमला कर दिया। इस बैट का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए घर में किया जाता था। व्यक्ति ने कई बार महिला पर वार किया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

महिला को गंभीर हालत में बारां जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुरारीलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\