देश की खबरें | गुरुग्राम में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में होली पर घर जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के लिए पति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 22 मार्च हरियाणा के गुरुग्राम में होली पर घर जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के लिए पति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी पति शव को भांगरोला गांव में अपने किराये के कमरे में कथित तौर पर बंद कर मौके से फरार हो गया।
उसने बताया कि महिला का शव सात मार्च को बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान उत्तर प्रदेश की मूल निवासी रेणु के रूप में हुई है।
उसने बताया कि घटना के सिलसिले में खेड़की दौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मानेसर अपराध शाखा की टीम ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “होली के त्योहार पर घर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर किराये के कमरे में ताला लगाकर भाग गया। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

