Noida Shocker: नोएडा में दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार
नोएडा में एक नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
नोएडा (उप्र), 8 मई : नोएडा में एक नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले सलारपुर गांव में अंशु नाम की नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद महिला के परिजनों की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने काटी अपनी जीभ, अस्पताल में भर्ती
उन्होंने बताया, ‘‘इस मामले में महिला के पति बिट्टू और ससुर राजीव को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया.’’ सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

