देश की खबरें | महाराज हरि सिंह जयंती को अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर वाईआरएस कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराज हरि सिंह की जयंती 23 सितंबर को अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के कुछ कार्यकर्ता मंगलवार को जम्मू में भूख हड़ताल पर बैठ गए।

जम्मू, 23 अगस्त जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराज हरि सिंह की जयंती 23 सितंबर को अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के कुछ कार्यकर्ता मंगलवार को जम्मू में भूख हड़ताल पर बैठ गए।

वाईआरएस अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता शहर के बीचोंबीच तावी पुल पर स्थापित महाराज हरि सिंह की प्रतिमा के सामने जमा हो गए और भूख हड़ताल शुरू कर दी।

शिवसेना, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और अपनी पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने भी वाईआरएस कार्यकर्ताओं का साथ दिया। टीम जम्मू के अध्यक्ष जोरावर सिंह जामवाल भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर विचार करने के लिए जनवरी 2022 में चार सदस्यीय समिति का गठन किया था।

हैप्पी ने संवाददाताओं से कहा, “हम अपने महान महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की हमारी मांग पर सरकार द्वारा गठित समिति के भविष्य के बारे में नहीं जानते हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करके उसे भारत का ताज बनाया था।”

उन्होंने कहा, “हम शाम को तय करेंगे कि भूख हड़ताल जारी रखी जाए या समाप्त की जाए। हम प्रशासन पर 23 सितंबर को महाराज की जयंती पर छुट्टी की घोषणा करने का दबाव बनाने के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ने को तैयार हैं।”

शिवसेना की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि यह मांग लोगों की भावनाओं से जुड़ी हुई है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जम्मू-कश्मीर की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।

साहनी ने कहा, “हम इस मांग के समर्थन में वाईआरएस के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान