विदेश की खबरें | अमेरिका में सैंकड़ों मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं को नौकरी से निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जिन संघीय कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला गया, उन्होंने बताया कि निकाले गए कर्मचारियों में वे मौसम विज्ञानी भी शामिल थे, जो देश भर में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालयों में महत्वपूर्ण स्थानीय पूर्वानुमान लगाते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जिन संघीय कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला गया, उन्होंने बताया कि निकाले गए कर्मचारियों में वे मौसम विज्ञानी भी शामिल थे, जो देश भर में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालयों में महत्वपूर्ण स्थानीय पूर्वानुमान लगाते हैं।

एनओएए के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक क्रेग मैकलीन ने कहा कि एनओएए में कटौती दो चरण में हो रही है और पहले चरण में 500 जबकि दूसरे चरण में 800 कर्मचारियों की छंटनी की गई है।

मैकलीन ने कहा कि उन्हें यह सूचना किसी ऐसे व्यक्ति से मिली है जिसे इस विषय में प्रत्यक्ष जानकारी है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) कर्मचारियों की छंटनी की गई।

राष्ट्रीय मौसम सेवा में लगभग 375 परिवीक्षाधीन कर्मचारी हैं, जहां दिन-प्रतिदिन पूर्वानुमान और खतरे की चेतावनी दी जाती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क संघीय सरकार के खर्चों में कटौती कर रहे हैं, जिसके तहत कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।

डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद ग्रेस मेंग ने एक बयान में कहा, “आज, राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) के मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं समेत राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) के सैकड़ों कर्मचारियों को बिना किसी उचित कारण के, सेवाएं समाप्त होने के नोटिस दिए गए। यह अमानवीय है।”

डेमोक्रेटिक पार्टी के ही एक और सांसद जेरेड हफमैन ने कहा “एनओएए के सैकड़ों वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों” को नौकरी से निकाल दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\