देश की खबरें | जम्मू कश्मीर डीडीसी चुनाव में सौ वर्षीय वृद्धा पहाड़ पर चढ़ कर पहुंची मतदान केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित कोटा टॉप गांव की निवासी 103 वर्षीय जैतोना बीबी ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में मतदान करने के बाद शनिवार को कहा कि उन्होंने 1957 से लेकर अब तक हर चुनाव में मतदान किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भलेसा (जम्मू कश्मीर), 28 नवंबर जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित कोटा टॉप गांव की निवासी 103 वर्षीय जैतोना बीबी ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में मतदान करने के बाद शनिवार को कहा कि उन्होंने 1957 से लेकर अब तक हर चुनाव में मतदान किया है।

अपनी 24 वर्षीय पड़पोती राबिया बानो की सहायता से जैतोना, ठंड से मुकाबला करते हुए खरंगाल पंचायत में गुज्जर बस्ती स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने गई जो उनके आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है।

यह भी पढ़े | Dev Diwali 2020: CM योगी आदित्यनाथ ने लिया बनारस में तैयारियों का जायजा, बोले दिव्य होगी काशी की देव-दीपावली.

भलेसा पर्वत श्रृंखला पर 11,400 फुट की ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र से लौटने के बाद जैतोना ने कहा, “मेरा वोट इस क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय लोगों के विकास के लिए था जो सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े हैं।”

जैतोना, मवेशी पालने वाले गुज्जर समुदाय से आती हैं और उनके 14 नाती-पोते और 56 पड़पोते-पोतियां हैं।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शादियों में सिर्फ 50 लोग, इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू.

उनके परिवार के 110 सदस्य मतदान करने के योग्य हैं।

उन्होंने कहा, “हमने क्षेत्र के विकास के लिए मतदान किया है।”

छंग आरक्षित अनुसूचित जनजाति डीडीसी सीट से मतदाता के रूप में दर्ज जैतोना ने कहा, “पिछले 63 साल से मैंने हर चुनाव में मतदान किया है। पहली बार जब मैंने वोट डाला था, तब से लेकर अब तक एक भी चुनाव ऐसा नहीं हुआ जब मैंने मतदान न किया हो।”

जिला प्रशासन ने जैतोना के लिए विशेष इंतजाम किये थे लेकिन 24 वर्षीय बानो के अनुसार सौ वसंत देख चुकी जैतोना, छड़ी के सहारे के बिना, चढ़ाई चढ़ कर बस्ती स्थित मतदान केंद्र तक गई और वोट डाला।

जैतोना ने कहा कि इससे पहले आतंकवादियों की धमकी भी उन्हें मतदान करने से नहीं रोक पाई थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें लोकतंत्र में आस्था है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी