एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: रामपुर में 16 अक्टूबर से हुनर हाट का आयोजन- मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में चल रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत अगले 'हुनर हाट' का आयोजन उत्तर प्रदेश के रामपुर में 16 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा.

Uttar Pradesh: रामपुर में 16 अक्टूबर से हुनर हाट का आयोजन- मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में चल रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत अगले 'हुनर हाट' का आयोजन उत्तर प्रदेश के रामपुर में 16 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा. महोत्सव के दौरान ऐसे 75 मेले लगाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग सात वर्षों के दौरान, 5.50 लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को हाट के माध्यम से रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं. नकवी ने कहा कि ऐसी 75 हाटों के माध्यम से लाखों और कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: दुर्ग में पुल से नीचे गिरा वाहन; तीन लोगों की मौत, सात घायल

उन्होंने कहा कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जिनके पास शिक्षा विभाग भी है, वह 16 अक्टूबर को 29वें 'हुनर हाट' का उद्घाटन करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).