विदेश की खबरें | कोविड-19 के टीके के लिए एक नवम्बर से इज़राइल में शुरू होगा मानव परीक्षण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (हरिंदर मिश्रा)
(हरिंदर मिश्रा)
यरूशलम, 26 अक्टूबर ‘इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च’ (आईआईबीआर) द्वारा कोविड-19 के लिए विकसित किए गए टीके ‘ब्रिलाइफ’ का मानव पर परीक्षण स्वास्थ्य मंत्रालय और हेलसिंकी समिति से सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद एक नवम्बर से शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़े | Amazon को फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ मिली अंतरिम राहत, अंतिम निर्णय आने तक कारोबार बेचने पर लगा रोक.
इज़राइल के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
हेलसिंकी समिति अनुसंधान अनुमोदन और मानव प्रयोगों से संबंधित है।
यह भी पढ़े | Coronavirus Outbreak: लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 18 लोग गिरफ्तार.
मानव पर परीक्षण की प्रक्रिया के तीन चरण हैं, जिनमें 30,000 से अधिक स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे और इसके 2021 मध्य तक चलने का अनुमान है। इसके बाद ही लोगों के लिए यह टीका उपलब्ध हो पाएगा।
परीक्षण एक नवम्बर से दो प्रतिभागियों के साथ शुरू होगा। उनकी प्रतिक्रियाओं के आधार पर, टीके को धीरे-धीरे कुल 80 स्वयंसेवकों, प्रत्येक चिकित्सा केन्द्र में 40 को यह टीका दिया जाएग।
रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने कहा, ‘‘ आईआईबीआर के शोधकर्ताओं की वजह से इज़राइल के नागरिकों के लिए यह उम्मीद का दिन है। दो महीने पहले टीके की पहली बोतल मिली थी। आज हमारे पास 25,000 खुराक हैं और परीक्षण का अगला चरण शुरू किया जा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)