देश की खबरें | एनएचआईए अधिकारियों से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग हस्तक्षेप करे : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने राज्य के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा शिमला में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।

शिमला, तीन जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने राज्य के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा शिमला में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।

राय ने बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को भेजे एक पत्र में उक्त घटना को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया और मानवाधिकार निकाय से इस संबंध में कार्रवाई करने और सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को पत्र की एक प्रति उपलब्ध कराई गई।

यह मामला एनएचएआई के कर्मचारियों, शिमला में चार लेन परियोजना के प्रबंधक अचल जिंदल और उनके सहयोगी योगेश पर हमले से संबंधित है। आरोप है कि उन्हें सिंह ने एक कमरे में बुलाया और उनकी पिटाई की।

मंत्री ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोपों से इनकार किया और कहा कि ‘‘ प्राथमिकी दर्ज होने का अभिप्राय यह नहीं है कि मैं दोषी हूं।’’ उन्होंने एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण कार्यों में व्यापक अनियमितता का भी आरोप लगाया और इसके अधिकारियों को ‘‘देश में सबसे भ्रष्ट’’ बताया।

इस बीच, एनएचएआई अभियंता संघ ने भी एनएचआरसी को लिखे पत्र में जिंदल पर कथित हमले के लिए मंत्री और छह अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि अधिकारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

कथित घटना सोमवार को उस समय हुई जब मंत्री शिमला शहर के उपनगरीय क्षेत्र कसुम्पटी में अपने विधानसभा क्षेत्र के भट्टा कुफ्फार में निरीक्षण कर रहे थे जहां एक इमारत ढह गयी थी। इमारत ढहने के बाद मंत्री ने वहां एनएचएआई के अधिकारियों को बुलाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी