देश की खबरें | गाजीपुर प्रदर्शनस्थल पर हुक्का, लंगर का दौर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-उत्तर प्रदेश राजमार्ग पर गाजीपुर बॉर्डर प्रदर्शनस्थल पर शुक्रवार को एक तरफ जहां युवा लंगर सेवा में जुटे दिखाई दिए, वहीं बुजुर्ग समूह बनाकर धूप सेंकते हुए हुक्का गुड़गुड़ाते नजर आए। ये सभी तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में बॉर्डर पर जमे हुए हैं।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी दिल्ली-उत्तर प्रदेश राजमार्ग पर गाजीपुर बॉर्डर प्रदर्शनस्थल पर शुक्रवार को एक तरफ जहां युवा लंगर सेवा में जुटे दिखाई दिए, वहीं बुजुर्ग समूह बनाकर धूप सेंकते हुए हुक्का गुड़गुड़ाते नजर आए। ये सभी तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में बॉर्डर पर जमे हुए हैं।

पुरुषों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए महिलाओं के छोटे समूहों का भी प्रदर्शनस्थल पर जमावड़ा है। किसान गत नवंबर से ही इन केंद्रीय कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

प्रदर्शन स्थल पर तीन तरफ से लगाई गई सुरक्षा सामग्री के बीच करीब दो हजार लोगों की भीड़ कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के साथ मोर्चेबंदी करती नजर आई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आए रामबीर सिंह ने कहा, ‘‘ जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम यहां से नहीं जाएंगे। मैं नवंबर में आंदोलन में शामिल हुआ था और कुछ काम के सिलसिले में करीब एक महीने बाद वापस चला गया था और फिर से गाजीपुर वापस आ गया हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कड़ाके की ठंड के मुश्किल भरे दिन गुजर चुके हैं और अब मौसम बेहतर हो रहा है। हम यहां लंबे समय तक रहने वाले हैं।’’

टिकैत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि किसान आंदोलन इस साल के अक्टूबर तक भी खिंच सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू