देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी जाम, वाहनों की लंबी कतार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में जी20 बैठक में भाग लेने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के आने-जाने के लिए किए गए विशेष प्रबंधों के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में यातायात जाम रहा और धीमी गति से चल रहे वाहनों की कतार देखी गयी।
नयी दिल्ली, तीन मार्च दिल्ली में जी20 बैठक में भाग लेने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के आने-जाने के लिए किए गए विशेष प्रबंधों के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में यातायात जाम रहा और धीमी गति से चल रहे वाहनों की कतार देखी गयी।
एक यात्री ने कहा कि धौला कुआं में सबसे अधिक यातायात प्रभावित रहा, जहां काफी देर तक वाहन रेंगते रहे।
अधिकारियों ने बताया कि बराड़ स्क्वायर से मोती नगर, पंजाबी बाग से राजा गार्डन, राजीव चौक, इंद्रलोक और मुनिरका के बीच भी यातायात प्रभावित रहा।
अधिकारियों के मुताबिक, इस मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।
उन्होंने बताया कि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जी20 बैठक के प्रतिनिधि व्यक्तियों के लिए कई मार्ग बनाए गए हैं।
यातायात के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “व्यस्त समय में भीड़ के कारण पंजाबी बाग, राजीव चौक और शहर के अन्य हिस्सों से भी यातायात जाम की सूचना मिली। हालांकि, मौके पर मौजूद यातायात कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाना सुनिश्चित किया।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

