देश की खबरें | मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के दो गांवों में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।
इंफाल, 25 फरवरी मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के दो गांवों में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।
पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने डी हाओलेनजंग गांव के बाहरी इलाके से शनिवार को चार अग्नेयास्त्र, एक आधुनिक एवं लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम भारी मोर्टार बरामद की।
बयान के अनुसार वहां से कुल 1,200 रुपये मूल्य के नकली नोट भी जब्त किए गए।
पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक अन्य तलाशी अभियान में पुलिस टीम ने चुराचांदपुर के मोलजंग गांव से 10 बंदूकें, जिलेटिन की आठ छड़ें और गोला-बारूद बरामद किया।
एक अधिकारी ने बताया कि एक भिन्न अभियान में इम्फाल वेस्ट जिले के केईसंपत जंक्शन से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से दो एसएलआर राइफल जब्त की गईं।
अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

