देश की खबरें | हिमालय पर्वतमाला क्षेत्र में सिलसिलेवार बड़े भूकंप आने की आशंका : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमालय पर्वतमाला में बड़े भूकंप आने की आशंका है और भविष्य में अगले बड़े भूकंप की तीव्रता आठ या इससे अधिक रह सकती है और बहुत संभावना है कि यह हमारे और आपके ही जीवनकाल में ही आए। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर हिमालय पर्वतमाला में बड़े भूकंप आने की आशंका है और भविष्य में अगले बड़े भूकंप की तीव्रता आठ या इससे अधिक रह सकती है और बहुत संभावना है कि यह हमारे और आपके ही जीवनकाल में ही आए। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदा के आने से इस घनी आबादी वाले देश में जानमाल की अभूतपूर्व क्षति हो सकती है।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

अध्ययन में इस बात का जिक्र किया गया है कि भविष्य में हिमालय पर्वतमाला में आने वाला भूकंप 20 वीं सदी में ‘अलेउटियन सबडक्शन जोन’ में आये भूकंप के समान हो सकता है, जिसका विस्तार अलास्का की खाड़ी से सुदूर पूर्व रूस के कामचटका तक था।

अगस्त महीने में सेस्मोलॉजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित समीक्षा में मूलभूत भूगर्भीय सिद्धांतों का इस्तेमाल कर पूर्व ऐतिहासिक भूकंपों के आकार और समय का आकलन किया गया तथा भविष्य के खतरों का अनुमान लगाया गया।

यह भी पढ़े | UP में 24 घंटे में कोरोना के 2402 नए केस, 35 लोगों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अध्ययन के लेखक स्टीवन जी वेस्नौस्की ने बताया कि समूची हिमालय पर्वतमाला, पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में पाकिस्तान तक अतीत में बड़े भूकंपों का स्रोत रही है।

भूगर्भ विज्ञान एवं भूकंप विज्ञान के प्राध्यापक तथा अमेरिका में रेनो स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर नियोटेक्टोनिक स्टडीज के निदेशक वेस्नौस्की ने कहा, ‘‘ये भूकंप फिर से आएंगे और इसमें आश्चर्य नहीं है कि अगला बड़ा भूकंप हमारे जीवनकाल में ही आएगा। ’’

भूकंप विज्ञानी एवं भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के प्राध्यापक सुप्रियो मित्रा ने इस बात का जिक्र किया कि अध्ययन पूर्व में किये गये अध्ययनों से मिलता जुलता है।

उन्होंने बताया कि अध्ययन के मुताबिक हिमालय में स्थित भ्रंश आठ से अधिक तीव्रता वाला भूकंप ला सकता है।

वेस्नौस्की ने कहा कि चंडीगढ़ और देहरादून तथा नेपाल के काठमांडू जैसे बड़े शहर हिमालय में आने वाले भूकंप के प्रभाव क्षेत्र के नजदीक हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े भूकंप के दायरे में हिमालय और दक्षिण में स्थित राजधानी दिल्ली भी आ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी