जरुरी जानकारी | हुडको बॉन्ड जारी कर 22,000 करोड़ रुपये जुटाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की हुडको के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को किफायती आवास और शहरी बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बॉन्ड और डिबेंचर के जरिये 22,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की हुडको के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को किफायती आवास और शहरी बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बॉन्ड और डिबेंचर के जरिये 22,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आवास एवं शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) के बोर्ड ने बुधवार यानी 27 जुलाई को हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान समय-समय पर बॉन्ड/डिबेंचर जारी कर इसके माध्यम से अधिकतम 22,000 करोड़ रुपये तक धन जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है।

हुडको एक तकनीकी-वित्तीय संस्थान है, जो पूरे देश में आवास और शहरी बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण और प्रसार में लगा हुआ है।

यह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट