जरुरी जानकारी | एचटी मीडिया का शुद्ध घाटा पहली तिमाही में कम होकर 18.98 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचटी मीडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि जून 2023 में समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 18.98 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, पांच अगस्त एचटी मीडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि जून 2023 में समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 18.98 करोड़ रुपये रहा।
एचटी मीडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 41.80 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।
कंपनी की परिचालन आय जून तिमाही में 6.34 प्रतिशत घटकर 393.42 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 420.09 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में एचटी मीडिया का कुल खर्च 6.16 प्रतिशत घटकर 466.14 करोड़ रुपये रहा।
हालांकि, जून तिमाही में इसकी कुल आय 3.12 प्रतिशत बढ़कर 445.17 करोड़ रुपये रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)