जरुरी जानकारी | एचपीसीएल का समेकित लाभ मार्च तिमाही में 79 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का समेकित शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च 2023 में 79 प्रतिशत उछलकर 3,608.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 12 मई सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का समेकित शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च 2023 में 79 प्रतिशत उछलकर 3,608.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचपीसीएल ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 2,018.45 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 6,980.23 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है। इसकी वजह यह है कि वित्त वर्ष की पहली छमाही में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लागत के अनुरूप बढ़ोतरी न करने से उसे भारी नुकसान हुआ है।

एचपीसीएल ने अब भी इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से उसे परिचालन मार्जिन सुधारने में मदद मिली है। पेट्रोल और डीजल के दाम छह अप्रैल, 2022 से ही स्थिर बने हुए हैं।

पेट्रोलियम कंपनी की बिक्री आय वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये हो गई। रिफाइनिंग राजस्व बढ़ने से कंपनी की आमदनी बढ़ी है।

समूचे वित्त वर्ष में एचपीसीएल की आय 4.64 लाख करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले यह 3.72 लाख करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी ने कच्चे तेल के शोधन पर 12.09 डॉलर प्रति बैरल कमाए जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 7.19 डॉलर प्रति बैरल था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान