जरुरी जानकारी | एचपीसीएल ने भंडारण की कीमत बढ़ने, विदेशी विनिमय दर में बदला के लाभ से रिकॉर्ड मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने गुरुवार कहा कि तेल कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भंडारण लाभ के चलते उसे दिसंबर 2020 तिमाही के दौरान 2,355 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ हुआ।

नयी दिल्ली, चार फरवरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने गुरुवार कहा कि तेल कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भंडारण लाभ के चलते उसे दिसंबर 2020 तिमाही के दौरान 2,355 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ हुआ।

कंपनी ने बताया कि इससे एक साल पहले की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 747.20 करोड़ रुपये था।

एचपीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराणा ने संवाददाताओं से कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में अनुकूल उतार-चढ़ाव के बीच भंडारण लाभ और रुपये की विनिमय दर के चलते हुए फायदे के कारण अधिक मुनाफा हुआ।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 1,323 करोड़ रुपये का भंडारण लाभ हासिल किया। कम कीमतों पर कच्चा तेल खरीदकर और कीमत बढ़ने पर उसे बेचकर यह मुनाफा मिला।

इसी तरह रुपये की चाल के चलते एचपीसीएल को 297 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 82 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा कि परिचालन लागत और उधारी लागत में सुधार से लाभप्रदता को बेहतर बनाने में मदद मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान