जरुरी जानकारी | एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर मिलेगी बैटरी अदला-बदली की सुविधा, वोल्टअप से हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के बाद अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) अपने चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी अदला-बदली की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके तहत वह कुछ ही मिनटों में डिस्चार्ज बैटरी के स्थान पर पूरी तरह से चार्ज बैटरी उपलब्ध कराएगी।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के बाद अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) अपने चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी अदला-बदली की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके तहत वह कुछ ही मिनटों में डिस्चार्ज बैटरी के स्थान पर पूरी तरह से चार्ज बैटरी उपलब्ध कराएगी।

इसके लिए एचपीसीएल ने वोल्टअप के साथ करार किया है। वोल्टअप एक स्थान पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए बैटरी अदला-बदली सुविधा प्रदान करने वाली स्टार्टअप है।

वोल्टअप ने बयान में कहा कि इस भागीदारी के तहत जयपुर में दो बैटरी अदला-बदली स्टेशन शुरू किए गए हैं। इस भागीदारी के तहत अगले छह माह में देशभर में 50 बैटरी अदला-बदली समाधान केंद्र खोले जाएंगे।

चार्जिंग ढांचे की कमी, ऊंची लागत और चार्जिंग में लगने वाले लंबे समय की वजह से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के रास्ते में अड़चनें आ रही हैं। बयान में कहा गया है कि इस कमी को दूर करने के लिए वोल्टअप और एचपीसीएल ने हाथ मिलाया है।

इस भागीदारी के तहत देशभर में एचपीसीएल के नेटवर्क और वोल्टअप की बैटरी अदला-बदली प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दक्षता का लाभ उठाया जाएगा।

इससे पहले आईओसी ने अपने पेट्रोल पंपों पर बैटरी अदला-बदली सुविधा के लिए सन मोबिलिटी के साथ भागीदारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी