विदेश की खबरें | महामारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई में कुछ बच्चों को कैसे फायदा हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेंट जॉन्स, 2 अगस्त (द कन्वरसेशन) माता-पिता, बच्चों और शिक्षकों के लिए, महामारी की सबसे विचित्र यादों में से एक होगी अचानक ऑनलाइन पढ़ाई की तरफ मुड़ना।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सेंट जॉन्स, 2 अगस्त (द कन्वरसेशन) माता-पिता, बच्चों और शिक्षकों के लिए, महामारी की सबसे विचित्र यादों में से एक होगी अचानक ऑनलाइन पढ़ाई की तरफ मुड़ना।

स्कूल बंद होने पर कई शिक्षक, माता-पिता और बच्चे ऑनलाइन शिक्षा के अनुभव से परेशान थे, जिन्हें कक्षा में पढ़ाई फिर से शुरू होने पर राहत मिली।

मीडिया हालांकि अक्सर ऑनलाइन स्कूली शिक्षा के नकारात्मक पहलुओं की बात करता है, लेकिन दरअसल सब के साथ ऐसा नहीं था।

महामारी के दौरान समाज में छोटे बच्चों के समावेश और संयोजन को बढ़ावा देने और आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक रूप से अभिनव हस्तक्षेपों के बारे में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मेरे शिक्षा अनुसंधान में, हमने शिक्षकों के साथ काम किया क्योंकि उन्होंने शिक्षण प्रथाओं के बारे में अनुसंधान अंतर्दृष्टि को लागू किया जो बच्चों की राय सुनने का समर्थन करते हैं।

हमारे अध्ययन में, हमने देखा कि कुछ बच्चों के लिए, महामारी के माध्यम से, ऑनलाइन वातावरण इस बात का विस्तार था कि कैसे समर्पित संवाद दायरों जैसी शिक्षण प्रथाओं में बच्चों की राय और विचारों को साझा किया जा सकता है।

इन बच्चों के लिए, ऑनलाइन स्कूली शिक्षा एक सकारात्मक अनुभव था न कि संघर्ष।

कनाडा में, हमारा शोध विविध और आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण पूर्वी कनाडाई स्कूलों में लगभग संपूर्ण महामारी के दौरान चला।

कुछ छात्रों ने ऑनलाइन शिक्षण पसंद किया

कक्षाएं कुछ बच्चों के लिए डराने वाली जगह हो सकती हैं, और जब वे अचानक आभासी हो गए, तो कुछ छात्रों ने पाया कि डिजिटल शिक्षा उनकी आवश्यकताओं के अनुकूल बेहतर है।

जेवियर कनाडा में नये नये आए थे, जिन्होंने 2020 के वसंत में लॉकडाउन शुरू होने पर ग्रेड 4 में प्रवेश किया था।

हमें पता चला कि ऑनलाइन कक्षा ने उसे एक बेहतर माहौल में खुद को ढालने का समय दिया, जिसमें वह अंग्रेजी कौशल का विकास कर सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\