जरुरी जानकारी | आठ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री मार्च तिमाही में दो प्रतिशत बढ़ी: नाइट फ्रैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के आठ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री मजबूत मांग कायम रहने के बीच जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ 88,274 इकाई हो गई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल देश के आठ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री मजबूत मांग कायम रहने के बीच जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ 88,274 इकाई हो गई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट ‘इंडिया रियल एस्टेट: आवास एवं कार्यालय (जनवरी-मार्च 2025)’ में आठ प्रमुख शहरों के प्राथमिक (नए घर) आवास बाजार में मांग में स्थिरता दिखाई गई।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि मार्च तिमाही में नए घरों की बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ 88,274 इकाई तक पहुंच गई।

नाइट फ्रैंक के आंकड़ों के अनुसार, मार्च तिमाही के दौरान बिक्री में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि अन्य रियल एस्टेट परामर्श कंपनियों- प्रॉपइक्विटी और एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार 2025 की पहली तिमाही में आवास की मांग में क्रमश: 23 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की गिरावट आई है।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘कुछ क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी की चिंताओं के बावजूद रियल एस्टेट बाजार मजबूत बना हुआ है। प्रीमियम खंड की ओर निरंतर का रुझान घर खरीदने वालों की बेहतर जीवनशैली और रहने की बड़ी जगह की आकांक्षाओं को दर्शाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान