जरुरी जानकारी | मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में 67 प्रतिशत घटी: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डेटा विश्लेषण फर्म प्रॉपइक्विटी के विश्लेषण के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी और इसके चलते देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण नौ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री 67 प्रतिशत घटकर 21,294 इकाई रह गई।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई डेटा विश्लेषण फर्म प्रॉपइक्विटी के विश्लेषण के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी और इसके चलते देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण नौ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री 67 प्रतिशत घटकर 21,294 इकाई रह गई।
प्रॉपइक्विटी के अनुसार अप्रैल-जून 2020 के दौरान कुल मकानों की बिक्री 21,294 इकाई रही, जो एक साल पहले की अवधि में 64,378 इकाई थी। इस तरह इसमें 67 प्रतिशत की गिरावट हुई।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा को छोड़कर अन्य सभी आठ शहरों में बिक्री घटी।
गुरुग्राम में समीक्षाधीन अवधि में मकानों की बिक्री 791 प्रतिशत घटी और यह पिछले साल की समान अवधि के 1,707 से घटकर 361 इकाई रह गई।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
इस तरह चेन्नई और हैदराबाद में मकानों की बिक्री 74 प्रतिशत तक गिर गई, जबकि बेंगलुरु में 73 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
प्रॉपइक्विटी के मुताबिक मुंबई में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 63 प्रतिशत, ठाणे में 56 प्रतिशत और पुणे में 70 प्रतिशत घटी।
हालांकि, इस दौरान नोएडा में बिक्री में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 1,123 इकाई से बढ़कर 1,177 इकाई हो गई।
हाल में, संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने कहा था कि एक अनुमान के मुताबिक इस साल अप्रैल-जून के दौरान सात शहरों में बिक्री 81 प्रतिशत घटकर 12,740 इकाई रह गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

