जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में 41 शहरों में घरों के दाम बढ़े, पांच में घटे : एनएचबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीते वित्त वर्ष (2021-22) में देश के 41 शहरों में घरों की कीमतें बढ़ी हैं। इस दौरान पांच शहरों में आवासीय इकाइयों के दाम घटे हैं। वहीं चार शहर ऐसे हैं जहां घरों के दाम स्थिर रहे हैं यानी इनमें बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) द्वारा जारी मूल्य सूचकांक ‘रेजिडेक्स’ से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई बीते वित्त वर्ष (2021-22) में देश के 41 शहरों में घरों की कीमतें बढ़ी हैं। इस दौरान पांच शहरों में आवासीय इकाइयों के दाम घटे हैं। वहीं चार शहर ऐसे हैं जहां घरों के दाम स्थिर रहे हैं यानी इनमें बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) द्वारा जारी मूल्य सूचकांक ‘रेजिडेक्स’ से यह जानकारी मिली है।

एनएचबी रेजिडेक्स के अनुसार, सालाना आधार पर देश के आठ महानगरों... अहमदाबाद (13.8 प्रतिशत), बेंगलुरु (2.5 प्रतिशत), चेन्नई (7.7 प्रतिशत), दिल्ली (3.2 प्रतिशत), हैदराबाद (11 प्रतिशत), कोलकाता (2.6 प्रतिशत), मुंबई (1.9 प्रतिशत) और पुणे (0.9 प्रतिशत) में सूचकांक में वृद्धि हुई है।

इसके मुताबिक, सालाना आधार पर विभिन्न शहरों में घरों की कीमतों में व्यापक स्तर पर अंतर देखने को मिला है। अहमदाबाद और भुवनेश्वर में जहां घरों के दाम 13.8 प्रतिशत बढ़े हैं, वहीं नवी मुंबई में आवासीय इकाइयां 5.9 प्रतिशत सस्ती हुई हैं।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 50 शहरों में जनवरी-मार्च की तिमाही में सूचकांक में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इससे पिछली तिमाही में इसमें 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

एनएचबी के अनुसार, यह सूचकांक जून, 2021 के बाद से तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढ़ा है।

एनएचबी ने आवास मूल्य सूचकांक ‘एनएचबी रेजिडेक्स’ 2007 में शुरू किया था। यह तिमाही आधार पर घरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है। बाद में इसके आधार वर्ष को बदलकर 2017-18 कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\