मुंबई, 28 अक्टूबर रियल एस्टेट कंपनी हाउस ऑफ हीरानंदानी ने मंगलवार को कहा कि वह मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कई परियोजनाओं के विकास के लिए अगले दो वर्षों में 12,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
एक बयान में कंपनी ने कहा कि वह 12,500 करोड़ रुपये के निवेश से एमएमआर में पांच परियोजनाएं विकसित करेगी। इस राशि को इक्विटी और आंतरिक स्रोतों के जरिये जुटाया जाएगा।
हाउस ऑफ हीरानंदानी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेंद्र हीरानंदानी ने कहा, ‘‘मुंबई का बुनियादी ढांचा विकास और विश्वस्तरीय स्थलों की बढ़ती मांग एमएमआर क्षेत्र में हमारे लिए एक जबर्दस्त अवसर पेश करता है। इस निवेश के साथ हम अपनी नियोजित लक्जरी परियोजनाओं के माध्यम से एमएमआर रियल्टी बाजार को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं।’’
कंपनी ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में 25 एकड़ का भूखंड विकसित करेगी। वह पहले से ही कांदिवली में स्थित ‘कैस्टेलिया’, ठाणे के पंच पखाड़ी में ‘बेलिसिया’ और ठाणे में 350 एकड़ की टाउनशिप जैसे कुछ प्रीमियम लक्जरी टावर विकसित कर रही है।
कंपनी अबतक 4.58 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र तथा 26,399 घरों का विकास कर चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY