देश की खबरें | पश्चिम दिल्ली में सिलेंडर में विस्फोट के बाद मकान ढहा, नौ लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर सहित)

(तस्वीर सहित)

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल पश्चिम दिल्ली के नांगलोई इलाके में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद दो मकान ढहने से सोमवार के एक शिशु समेत नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना दी गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने नौ लोगों को बाहर निकाला और उन्हें लोगों एवं पुलिस की मदद से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नांगलोई के कुंवर सिंह नगर में दो मकान ढहने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा के वाहन, दो पीसीआर वैन, पांच एम्बुलेंस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एक वाहन और आपदा प्रबंधन सेवा की एक मिनीबस भी घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि दो मंजिला मकान ढहने से सात लोग घायल हो गए जबकि एक मंजिल महान ढहने से दो लोग घायल हुए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों और दमकलकर्मियों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला गया और मंगोलपुरी में संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में पांच साल का लड़का समेत पांच पुरुष और पांच साल तथा छह महीने की दो बच्चियों समेत चार महिलाएं शामिल हैं।

सिंह ने बताया कि छह घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दो लोगों को किसी और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक लड़की आईसीयू में भर्ती है।

घटनास्थल पर अपराध और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के दलों को भी बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि हालांकि, इमारतों की खतरनाक स्थिति के कारण फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का दल घटनास्थल की जांच नहीं कर पाया।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि सिलेंडर विस्फोट के कारण इमारतें ढही। दिल्ली नगर निगम और उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (पंजाबी बाग) को घटना की सूचना दे दी गयी है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

पीड़ितों के पड़ोसी रवींद्र सिंह ने बताया कि विस्फोट के बाद घायलों को मलबे से निकाला गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक तेज आवाज सुनी और घटनास्थल की ओर भागे। जब हम पीड़ित सिमरन को बाहर निकाल रहे थे तो हमें बताया किया रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव था। यह घटना तब हुई जब उसने अपने बच्चे के लिए दूध गर्म करने के वास्ते चूल्हा जलाया। हमने पांच मिनट के भीतर बचाव अभियान शुरू कर दिया।’’

एक अन्य घटना में पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक मकान ढह गया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह मकान टैगोर गार्डन में एक मेट्रो स्तंभ के सामने था और दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मकान तब ढहा जब उससे सटे एक प्लॉट में खुदाई का काम चल रहा था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अक्षत कौशल ने कहा, ‘‘पुलिस, दमकल तथा एनडीआरएफ के दल घटनास्थल पर मौजूद हैं। पिछली रात से ही बचाव अभियान चल रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि सरकार बचाव दलों के लगातार संपर्क में है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दोनों ही हादसे दुखद हैं। दोनों इलाके के जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं। हम बचाव दल के साथ लगातार संपर्क में हैं। प्रभु से सबकी कुशलता की कामना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी