देश की खबरें | सपा सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिये स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कानून—व्यवस्था, बाढ़ और कोरोना वायरस संकट को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिये स्थगित कर दी गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 21 अगस्त उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कानून—व्यवस्था, बाढ़ और कोरोना वायरस संकट को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिये स्थगित कर दी गयी।

पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा सदस्यों ने राज्य की कानून—व्यवस्था, बाढ़ के कारण उत्पन्न हालात और कोरोना वायरस महामारी से निपटने के सरकार के तरीकों पर सवाल उठाते हुए प्रश्नकाल स्थगित कर पहले इन विषयों पर चर्चा कराने की मांग की।

यह भी पढ़े | BJP MLA Janmejai Singh Passes Away: यूपी के देवरिया जिले बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक.

सपा सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने कहा, ‘‘पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। प्रदेश में लोग कोरोना वायरस, बाढ़ और लाठी—गोली से मर रहे हैं। पूरे प्रदेश में अफरातफरी मची है, मगर सरकार हालात को लेकर गम्भीर नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह संवेदनहीनता बरत रही है और राज्य में किसी का जीवन सुरक्षित नहीं है। मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और जनता की कोरोना वायरस से मौत हो रही है। सदन में पहले इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करायी जाए।

यह भी पढ़े | Uttarakhand Rains: पिथौरागढ़ में मकान ढहने से दो बच्चों और पिता की मौत, घायल मां अस्पताल में भर्ती.

सपा सदस्य राजपाल कश्यप और राजू यादव ने भी सभापति से यही अनुरोध किया। इसी दौरान सपा के सदस्य हाथों में तख्ती लेकर सदन के बीचोंबीच आ गये और नारेबाजी करने लगे। बसपा सदस्य भी अपने—अपने स्थान पर तख्ती लेकर खड़े हो गये।

सभापति रमेश यादव ने आसन के समीप आये सदस्यों से अपने—अपने स्थान पर जाने का आग्रह किया और कहा कि प्रश्नकाल के बाद वे सदन में ये मुद्दे उठा सकते हैं। बार—बार आग्रह के बावजूद हंगामा थमते न देख सभापति ने सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिये स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\