देश की खबरें | महाराष्ट्र में 31 दिसंबर को होटल, पब 11 बजे रात तक खुले रहेंगे : देशमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य में होटल, रेस्तरां, पब और बार 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 दिसंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य में होटल, रेस्तरां, पब और बार 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच या ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन (रात्रि कर्फ्यू के मद्देनजर रात में 11 बजे के बाद) दवा खरीदने और रिश्तेदारों, दोस्तों के घर जाने के लिए बाहर निकलने पर पाबंदी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर महामारी संबंधी पाबंदियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया है क्योंकि नववर्ष पर बड़ी संख्या में वहां लोग आ सकते हैं।

देशमुख ने लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘होटल, रेस्तरां, पब और बार कल (31 दिसंबर) रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। (11 बजे के बाद) दवा खरीदने या दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए घर से निकलने पर रोक नहीं होगी। सार्वजनिक स्थानों पर पांच या ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा।’’

नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया था।

एक सवाल पर राकांपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के तहत अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है।

पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में ईडी ने हाल में शिवसेना के सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को समन किया था।

देशमुख ने कहा, ‘‘भाजपा और (केंद्र) सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को ईडी के नोटिस मिल रहे हैं। यह गंभीर मामला है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान