Ghaziabad: गाजियाबाद में वेश्यावृत्ति गिरोह चलाने के आरोप में होटल मालिक व प्रबंधक गिरफ्तार
जिला पुलिस ने यहां वेश्यावृत्ति गिरोह चलाने के आरोप में एक होटल मालिक सचिन शर्मा और उसके प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
गाजियाबाद (उप्र), 28 अक्टूबर : जिला पुलिस ने यहां वेश्यावृत्ति गिरोह चलाने के आरोप में एक होटल मालिक सचिन शर्मा और उसके प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक, यह होटल इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके में स्थित है. पुलिस ने होटल में आए तीन ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है. सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पांच महिलाओं को भी बयान दर्ज करने के लिए हिरासत में लिया है और कुछ आपत्तिजनक चीजें भी जब्त की हैं. यह भी पढ़ें : हत्या के मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत सात को आजीवन कारावास की सजा
उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल मालिक का रजिस्टर और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद बृहस्पतिवार देर रात होटल पर छापेमारी की गयी .
Tags
संबंधित खबरें
Himalayan Medicine Racket Busted: गाजियाबाद में नकली हिमालय दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; 50,000 टैबलेट जब्त, इंटर-स्टेट नेटवर्क एक्सपोज (Watch Video)
Silver Rate Today, February 08, 2026: चांदी की कीमतों में लौटी स्थिरता, ₹10,000 की रिकवरी के बाद ₹2.85 लाख पर पहुंचा भाव; चेक करें अपने शहर के रेट
Gold Rate Today, February 08, 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 24 कैरेट सोना ₹1.56 लाख के पार; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का भाव
Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग बहनों ने सोशल मीडिया पर कोरियन नामों का किया इस्तेमाल, लाखों की थी फॉलोइंग
\