एजेंसी न्यूज

Delhi: दिल्ली में सुबह गर्म और वायु गुणवत्ता का स्तर मध्यम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Delhi: दिल्ली में सुबह गर्म और वायु गुणवत्ता का स्तर मध्यम
Summer प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 19 मार्च : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

सफर (एसएएफएआर) इंडिया एयर क्वालिटी सर्विस ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 दर्ज किया गया. इस दौरान पीएम-2.5 और पीएम-10 की औसत सांद्रता क्रमश: 190 और 153 रही. यह भी पढ़ें : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कार ने मारी ऑटो रिक्शा को टक्कर, एक की मौत

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के मध्य रहने का मतलब संतोषजनक है. एक्यूआई के 101 से 200 के बीच रहने पर मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच रहने का मतलब है कि वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).