देश की खबरें | हमीरपुर में सड़क हादसे में घायल युवक को जाम की वजह से नहीं पहुंचाया जा सका अस्पताल, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 10 निवासी पीयूष (28) मंगलवार सुबह लगभग 6.30 बजे बाइक से तपोभूमि जा रहा था, तभी छोटे पावर हाउस के पास राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 10 निवासी पीयूष (28) मंगलवार सुबह लगभग 6.30 बजे बाइक से तपोभूमि जा रहा था, तभी छोटे पावर हाउस के पास राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
उनके मुताबिक, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक चकनाचूर हो गयी।
उन्होंने बताया कि परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक, राजमार्ग पर एक लोडिंग ट्रक के खराब होने कारण जाम लगा हुआ था और इस कारण घायल को ले जा रहा निजी वाहन लगभग तीन घंटे तक जाम में फंसा रहा, जिससे इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी।
वहीं, यातायात निरीक्षक (टीआई) अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लगा था, जिसकी जानकारी होते ही मौके पर यातायात व्यवस्था को सही करा दिया गया था।
कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)