एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आने वाले महीनों में कुछ एफटीए को अंतिम रूप देने की उम्मीद: पीयूष गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत आने वाले महीनों में कई मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे देगा।

जरुरी जानकारी | आने वाले महीनों में कुछ एफटीए को अंतिम रूप देने की उम्मीद: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली, 29 जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत आने वाले महीनों में कई मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे देगा।

भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए बातचीत अंतिम चरण में है। इसके अलावा देश कनाडा और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भी इसी तरह के समझौते पर बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''हम यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठा सकते हैं और हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में हम आपके लिए कुछ और मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देंगे।''

गोयल ने यहां फुटवियर उद्योग के प्रतिनिधियों से कहा, ''इससे चमड़े के उत्पादों और जूते पर शून्य शुल्क के साथ आपके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।''

मंत्री ने उद्योग जगत से विकसित दुनिया में व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विनिर्माण प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला जूता विनिर्माता बनने की क्षमता रखता है।

गोयल ने कहा कि दुनिया भर में भारतीय फुटवियर को अलग पहचान दिलाने और विदेशी साइज पर निर्भरता कम करने के लिए भारतीय साइज के जूते जल्द ही पेश किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).