एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | होप का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद वापसी की कवायद में लगे इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 325 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर हालांकि पिछले आठ वनडे में पांचवीं बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने 13 गेंद का सामना करके तीन रन बनाए।

खेल की खबरें | होप का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद वापसी की कवायद में लगे इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 325 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर हालांकि पिछले आठ वनडे में पांचवीं बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने 13 गेंद का सामना करके तीन रन बनाए।

बड़े लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज का स्कोर 39 ओवर के बाद 5 विकेट पर 213 रन था लेकिन होप की 83 गेंद पर खेली गई नाबाद 109 रन और शेफर्ड की आक्रामक पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 48.5 ओवर में 6 विकेट पर 326 रन बनाकर तीन मैच की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की।

होप ने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने सैम कुरेन की चार गेंद पर तीन छक्के लगाए, जिससे वेस्टइंडीज को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिली। कुरेन ने 9.5 ओवर में 98 रन दिए। होप ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 5000 रन पूरे किये।

शेफर्ड ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज एलिक अथानाज ने 66, ब्रैंडन किंग ने 35 और शिमरोन हेटमायर ने 32 रन का योगदान दिया।

इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रुक ने सर्वाधिक 71 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 28 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। कुरेन ने गेंदबाजी की बजाय बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया तथा 26 गेंद पर 38 रन बनाए।। ब्रायडन कार्स ने 21 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में मदद की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).