उम्मीद है सरकार आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज जल्द घोषित करेगी: नासकॉम

सरकार ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन (बंद) की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी है। लॉकडाउन पहली बार 25 मार्च को 21 दिन के लिये लगाया गया था। यह अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी जिसे अब बढ़ाकर तीन मई 2020 कर दिया गया है। इससे अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) की अवधि को तीन मई तक बढ़ाने की सरकार की घोषणा के बीच सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के संगठन नासकॉम ने उम्मीद जताई है कि सरकार अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए प्रोत्साहन पैकेज की जल्द घोषणा करेगी।

सरकार ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन (बंद) की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी है। लॉकडाउन पहली बार 25 मार्च को 21 दिन के लिये लगाया गया था। यह अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी जिसे अब बढ़ाकर तीन मई 2020 कर दिया गया है। इससे अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया है।

नासकॉम ने सरकार के सार्वजनिक पाबंदी बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। उसने कहा कि इससे लोगों को अपने दैनिक जीवन में सामुदायिक दूरी को ‘सामान्य’ तरीके से अभ्यास करने में मदद मिलेगी जो उन्हें आने वाले कई महीनों के दौरान दैनिक दिनचर्या में अपनाना होगा।

नासकॉम ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि कुछ जिले कोरोना वायरस की वजह से काफी बुरी तरह प्रभावित हैं। लेकिन यह अच्छी खबर है कि कुछ मरीजों का स्वास्थ्य सुधर रहा है और कुछ जिलों में पिछले दो-तीन दिन में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।’’

बयान में कहा गया है कि अभी लड़ाई लंबी है और सरकार की सार्वजनिक पाबंदी को तीन मई तक बढ़ाने से देश को लाभ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\