एजेंसी न्यूज

उम्मीद है कि लॉकडाउन, निषिद्धि उपायों के चलते कोविड-19 के फैलने में कमी आएगी: राव

कल रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि बुधवार को केवल 15 मामले सामने आए थे। आने वाले दिनों में इन मामलों की संख्या में और कमी आ सकती है।

उम्मीद है कि लॉकडाउन, निषिद्धि उपायों के चलते कोविड-19 के फैलने में कमी आएगी: राव
जमात

हैदराबाद, 23 अप्रैल तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उम्मीद जताई कि लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करने और नए मामलों के सामने आने पर निषिद्ध उपाय अपनाए जाने से राज्य में कोविड-19 के फैलने में कमी आ सकती है।

कल रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि बुधवार को केवल 15 मामले सामने आए थे। आने वाले दिनों में इन मामलों की संख्या में और कमी आ सकती है।

इसमें बताया गया कि मुख्य सचिव सोमेश कुमार, डीजीपी एम. महेंद्र रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सूर्यपेट, गडवाल और विकाराबाद जिलों का दौरा किया और लौटने के बाद राव को वहां के हालात के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने उनके साथ देर रात तक कोविड-19 के हालात को लेकर समीक्षा बैठक की।

इसमें कहा गया कि मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि ऐसे संकेत हैं कि राज्य के सभी हिस्सों में वायरस के फैलाव में कमी आने के आसार हैं।

राव ने कहा कि सरकार के उपाय फलदायी साबित हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).