खेल की खबरें | उम्मीद है कि अश्विन इस मैच में 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे: जडेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है उनके जोड़ीदार रविचंद्नन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे।

हैदराबाद, 25 जनवरी भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है उनके जोड़ीदार रविचंद्नन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे।

अश्विन और जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 502 टेस्ट विकेट के साथ अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजी जोड़ी बन गये।

कुंबले और हरभजन की जोड़ी ने 54 मैच में 501 विकेट झटके थे।

अश्विन को इस मैच से पहले 500 विकेट की उपलब्धि हासिल करने के लिए 10 विकेट की दरकार थी। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में तीन विकेट झटके जिससे अब वह इस उपलब्धि से सात विकेट दूर खड़े हैं।

जडेजा ने ‘जियो सिनेमा’ से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अगर अश्विन 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि वह इस मैच में ऐसा कर लेंगे। मुझे 300 विकेट पूरे करने के लिए 25 विकेट चाहिए और इसे पूरा करने में पूरी श्रृंखला लग सकती है। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि अश्विन इस मैच में ही अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे और भारत के लिए विकेट लेना जारी रखेंगे। ’’

जडेजा और अश्विन ने गुरुवार को यहां तीन तीन विकेट लिये।

जडेजा ने कहा, ‘‘मुझे अश्विन के साथ गेंदबाजी करना पसंद है और जब दो स्पिनर मिलकर गेंदबाजी करते हैं तो यह सचमुच मददगार होता है। हम क्षेत्ररक्षण सजाने, लाइन एवं लेंथ को लेकर काफी संदेश साझा करते हैं और भारत की जीत में योगदान करके खुश होते हैं। हम प्रतिस्पर्धा का लुत्फ उठाते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी