देश की खबरें | उल्फा के साथ वार्ता शुरू करने को बीच का रास्ता खोजे जाने की उम्मीद: हिमंत बिस्व सरमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि वह प्रतिबंधित उल्फा के साथ शांति वार्ता शुरू करने के लिए एक बीच का रास्ता खोजने को लेकर आशान्वित हैं क्योंकि उग्रवादी संगठन मांग करता रहा है कि वार्ता ‘‘संप्रभुता’’ के आसपास केंद्रित होनी चाहिए, जबकि उन्होंने भारत की ‘‘संप्रभुता’’ की रक्षा करने की शपथ ली थी।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि वह प्रतिबंधित उल्फा के साथ शांति वार्ता शुरू करने के लिए एक बीच का रास्ता खोजने को लेकर आशान्वित हैं क्योंकि उग्रवादी संगठन मांग करता रहा है कि वार्ता ‘‘संप्रभुता’’ के आसपास केंद्रित होनी चाहिए, जबकि उन्होंने भारत की ‘‘संप्रभुता’’ की रक्षा करने की शपथ ली थी।

सरमा ने कहा कि अगर उल्फा और सरकार को कोई सम्मानजनक स्थिति मिल जाए तो बातचीत शुरू हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बहुत ही अजीब स्थिति में हैं। (उल्फा प्रमुख) परेश बरुआ (असम की) संप्रभुता के मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, जबकि मैंने देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बातचीत शुरू करने के लिए या तो उन्हें अपना रुख बदलना होगा या मुझे अपनी शपथ का उल्लंघन करना पड़ेगा।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘चूंकि परेश बरुआ अपना रुख नहीं बदल रहे हैं और अगर मैं अपनी शपथ का उल्लंघन करता हूं तो मुझे अपना पद छोड़ना होगा, हमें बीच का रास्ता खोजना होगा।’’

सरमा ने कहा कि ‘‘कुछ लोग’’ बरुआ से बात कर रहे हैं ताकि वह बातचीत की मेज पर आ सकें। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि कुछ ऐसा मिल सकता है जिससे हम शांति वार्ता शुरू कर सकें।’’

सरमा ने कहा कि वह बरुआ की मजबूरी को समझते हैं लेकिन साथ ही उल्फा प्रमुख को भी उनकी (मुख्यमंत्री की) मजबूरी को समझनी चाहिए।

सरमा ने शपथ लेने के बाद 10 मई को बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा के कट्टरपंथी धड़े से शांति वार्ता के लिए आगे आने और राज्य में तीन दशक से अधिक पुरानी उग्रवाद समस्या को हल करने की अपील की थी।

इस सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में पीटीआई- से कहा कि उल्फा के साथ शांति वार्ता तभी आगे बढ़ सकती है जब वह संप्रभुता को छोड़कर अन्य मुद्दों और शिकायतों पर चर्चा के लिए तैयार हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड