देश की खबरें | यातायात पुलिसकर्मी की जिस जगह पर पिटाई हुई, उसी स्थान पर किया गया सम्मानित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक यातायात पुलिस कर्मी को नि:स्वार्थ सेवा के लिये उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने उसी स्थान पर सम्मानित किया, जहां बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर रोकने के लिये एक महिला ने उसकी पिटाई की थी।
मुंबई, 29 अक्टूबर एक यातायात पुलिस कर्मी को नि:स्वार्थ सेवा के लिये उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने उसी स्थान पर सम्मानित किया, जहां बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर रोकने के लिये एक महिला ने उसकी पिटाई की थी।
मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पुलिस कर्मी को सम्मानित करने का वीडियो बृहस्पतिवार को पोस्ट किया गया।
उल्लेखनीय है कि हेडकॉन्स्टेबल एकनाथ पार्ते की दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके के कॉटन एक्सचेंज नाके पर 23 अक्टूबर को एक महिला ने पिटाई की थी, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई लोगों ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी की पिटाई करने वाली महिला और उसके साथी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
यह भी पढ़े | Rajasthan Government: राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूल फीस में 30 से 40 फीसदी तक कटौती.
उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि महिला द्वारा पिटाई करने के बावजूद पार्ते के संयंम नहीं खोने की वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा की।
पार्ते को सहायक पुलिस आयुक्त लता डोंडे ने सम्मानित किया और इसका वीडियो मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)