देश की खबरें | देश की अगुआई करना सम्मानजनक: धवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका दौरे के लिये भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि यह मौका दिया जाना उनके लिये सम्मान की बात है।

नयी दिल्ली, 11 जून श्रीलंका दौरे के लिये भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि यह मौका दिया जाना उनके लिये सम्मान की बात है।

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी जो कोलंबो में खेल जायेंगे।

चयनकर्ताओं ने गुरूवार को श्रीलंका श्रृंखला के लिये कई नये चेहरों को चुना क्योंकि मुख्य टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के लिये ब्रिटेन में होगी।

धवन ने ट्वीट किया, ‘‘देश की अगुआई का मौका दिये जाने से सम्मान महसूस कर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया। ’’

पैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने 34 टेस्ट, 145 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया।

श्रृंखला के लिये पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, रूतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट