देश की खबरें | ब्रिक्स ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की जर्सी में दिया गया ऑपरेशन सिंदूर को सम्मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ई-स्पोर्ट्स महासंघ (ईसएफआई) ने ब्रिक्स ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी का शुक्रवार को अनावरण किया जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित डिजाइन के जरिये आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई को समर्पित किया गया।

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय ई-स्पोर्ट्स महासंघ (ईसएफआई) ने ब्रिक्स ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी का शुक्रवार को अनावरण किया जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित डिजाइन के जरिये आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई को समर्पित किया गया।

इस जर्सी को ‘टेककेन 8’ के खिलाड़ी गुराशीष ‘सोल’ सिंह और शुभम खोरवाल पहनेंगे। इसका डिजाइन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखे राष्ट्रीय गौरव, जज्बा और सैन्य लोकाचार से प्रभावित है।

जर्सी के बीच में शक्ति के प्रतीक के तौर पर गहरे लाल रंग की पट्टी है। यह विवाहित भारतीय महिलाओं द्वारा लगाये जाने वाले सिंदूर से प्रेरित है। जर्सी की पृष्ठभूमि में भारतीय सशस्त्र बलों की वर्दी से प्रेरित पैटर्न है, जो सतर्कता, अनुशासन और सेवा को दर्शाता है।

 खिलाड़ियों ने मॉस्को के लिए रवाना होने से पहले नयी लॉन्च की गई जर्सी पहनी। मास्को के वीके प्ले एरिना में 31 मई से एक जून तक ब्रिक्स ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 आयोजित की जानी है।

भारत ने 2024 ब्रिक्स ई-स्पोर्ट्स में रजत पदक जीता था।

इन खेलों के 2025 सत्र में अल्जीरिया, बेलारूस, बोलीविया, ब्राजील, चीन, क्यूबा, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम सहित 21 देश भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now