एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | हांगकांग ने ‘फाइजर’ के टीकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वितरक ‘फोसुन’ ने टीके के एक बैच की बोतलों के ढक्कन खराब होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

विदेश की खबरें | हांगकांग ने ‘फाइजर’ के टीकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

वितरक ‘फोसुन’ ने टीके के एक बैच की बोतलों के ढक्कन खराब होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

हांगकांग सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इन टीकों के इस्तेमाल को तत्काल रोक दिया गया है। चीनी दवा कम्पनी ‘फोसुन फार्मा’ और अमेरिकी दवा कम्पनी ‘फाइजर’ के साथ मिलकर कोविड-19 रोधी टीका बनाने वाली जर्मनी की कम्पनी ‘बायोएनटेक’ मामले की जांच कर रही है।

बयान के अनुसार, ‘बायोएनटेक’ और ‘फोसुन फार्मा’ को टीके के सुरक्षित ना होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि एहतियाती तौर पर इस टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।

बयान के अनुसार, बैच संख्या-210202 की बोतलों के ढक्कन खराब मिले हैं और बैच संख्या-210104 की भी जांच की जाएगी।

‘फाइजर’ के टीकों पर प्रतिबंध का मतलब है कि यहां के लोगों को फिलहाल चीन द्वारा विकसित ‘सिनोवैक’ टीके लगवाने का ही विकल्प है।

एपी निहारिका धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).