कोरोना का प्रकोप: हांगकांग ने भारत से पहुंचने वाली उड़ानें मंगलवार से 3 मई तक स्थगित कीं
हांगकांग ने भारत से पहुंचने वाली उड़ानें मंगलवार से आगामी तीन मई तक के लिए स्थगित कर दी हैं. उड्डयन सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते हांगकांग ने यह कदम उठाया है.
नयी दिल्ली: हांगकांग (Hong Kong) ने भारत से पहुंचने वाली उड़ानें मंगलवार से आगामी तीन मई तक के लिए स्थगित कर दी हैं. उड्डयन सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते हांगकांग ने यह कदम उठाया है. कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये चलाएगा एक्स्प्रेस ट्रेनें
सूत्रों ने बताया कि हांगकांग की सरकार ने पाकिस्तान और फिलीपीन से पहुंचने वाली उड़ानों को भी इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया है. हांगकांग की सरकार का यह फैसला इस महीने विस्तार एयरलाइंस की दो उड़ानों से गए 50 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आया है.
हांगकांग के नियमों के तहत वहां जाने से अधिकतम 72 घंटे पहले सभी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराकर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य है. इससे पहले रविवार को ही हांगकांग सरकार ने मुंबई से हांगकांग के बीच परिचालित विस्तार एयरलाइंस की सभी उड़ानों को दो मई तक स्थगित करने की घोषणा की थी.
यहा फैसला विस्तार की मुंबई-हांगकांग उड़ान से पहुंचे तीन लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लिया गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

