विदेश की खबरें | हांगकांग पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के संदेह में 10 लोगों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसी के साथ पुलिस ने चीन के इस अर्ध-स्वायत्त शहर में असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
इसी के साथ पुलिस ने चीन के इस अर्ध-स्वायत्त शहर में असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
पुलिस ने कहा कि चार पुरुषों और छह महिलाओं पर विदेशी दान प्राप्त करने और हांगकांग से भागे लोगों या शहर के खिलाफ प्रतिबंधों का आह्वान करने वाले संगठनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 612 मानवीय राहत कोष के साथ मिलीभगत करके साजिश रचने का संदेह है।
पुलिस के बयान में संदिग्धों या उनके द्वारा कथित रूप से समर्थित लोगों की पहचान नहीं की गई है।
इन गिरफ्तारियों से साफ है कि 2019 के विरोध प्रदर्शन के बाद असंतुष्टों के खिलाफ हांगकांग सरकार ने कार्रवाई को तेज कर दिया है। बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 260 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शहर के कई प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
पिछले साल, रोमन कैथोलिक कार्डिनल जोसेफ जेन, गायक डेनिस हो और पूर्व लोकतंत्र समर्थक सांसद मार्गरेट एनजी सहित कोष के पूर्व ट्रस्टियों को सख्त कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।
उन पर हालांकि अभी तक राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित आरोप नहीं लगाए गए हैं, लेकिन कोष को पंजीकृत करने में विफल रहने के लिए नवंबर में एक अलग मामले में उन पर जुर्माना लगाया गया था। इस कोष का संचालन 2021 में बंद हो गया।
पुलिस ने विदेश में रह रहे लोकतंत्र समर्थक पूर्व सांसदों नाथन लॉ, टेड हुई और डेनिस क्वोक सहित हांगकांग के आठ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

