विदेश की खबरें | हांगकांग की नेता कैरी लाम दूसरे कार्यकाल की इच्छुक नहीं, चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग, चार अप्रैल (एपी) हांगकांग की नेता कैरी लाम ने सोमवार को कहा कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। अब अगले नेता का चुनाव मई में किया जाएगा।

हांगकांग, चार अप्रैल (एपी) हांगकांग की नेता कैरी लाम ने सोमवार को कहा कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। अब अगले नेता का चुनाव मई में किया जाएगा।

लाम के कार्यकाल में ही 2019 में सरकार के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे और उन्होंने देश में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था, जिससे विरोध के स्वर को दबा दिया गया।

लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं इस साल 30 जून को मुख्य कार्यकारी के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करूंगी और मैं अपनी 42 वर्षों की जन सेवा को भी विराम दूंगी।’’

उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और बीजिंग में केंद्रीय प्राधिकारियों के अपने दल का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी अपने परिवार के साथ और वक्त बिताने की योजना है।

कई महीनों से ये अटकलें लगायी जा रही थीं कि लाम दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में खड़ी होंगी या नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि पिछले साल बीजिंग में केंद्र सरकार को उन्होंने अपना निर्णय बता दिया था और इस फैसले का सम्मान किया गया।

लाम ने कहा, ‘‘मेरे मुख्य कार्यकारी पद पर कार्यकाल के दो साल से भी कम वक्त में प्रत्यर्पण विरोधी विधेयक और विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप के कारण तथा कोविड-19 की वजह से, मैं बेहद दबाव में थीं। हालांकि, केंद्रीय प्राधिकारियों के पूर्ण समर्थन से मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।’’

लाम ने ऐसे कार्यकाल का नेतृत्व किया, जिसमें बीजिंग ने ब्रिटेन की इस पूर्व कॉलोनी पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया।

हांगकांग में 2019 में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने लाम के इस्तीफा देने की भी मांग की। बीजिंग ने इस पर 2020 में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया जिससे अर्द्धस्वायत्त चीनी शहर में असंतोष दबा दिया गया।

हांगकांग के मीडिया ने कहा कि सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले जॉन ली अगले नेता पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। मुख्य सचिव ली प्रदर्शनों के दौरान शहर की सुरक्षा के प्रमुख थे।

हांगकांग के नेता का चुनाव सांसदों, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों और पेशेवर तथा बीजिंग समर्थक प्रतिनिधियों की एक समिति द्वारा किया जाता है। प्रदर्शनकारियों की 2019 में एक मांग शहर के मुख्य कार्यकारी का सीधा चुनाव कराने की भी थी।

शहर में पहले 27 मार्च को मुख्य कार्यकारी के चुनाव होने थे लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण बिगड़े हालात के मद्देनजर चुनाव आठ मई तक के लिए स्थगित कर दिए गए।

लाम ने कहा कि पूर्व निर्धारित तारीख पर चुनाव कराने से ‘‘जन स्वास्थ्य का खतरा’’ पैदा होगा। हालांकि, चुनाव में समिति के केवल 1,462 सदस्य ही भाग लेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\