विदेश की खबरें | हांगकांग की अदालत ने एप्पल डेली के संपादक, सीईओ को नहीं दी जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग, 19 जून (एपी) हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ के मुख्य संपादक और उसकी मूल कंपनी के प्रमुख को शनिवार को यहां एक अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दो दिन पहले गिरफ्तारी के बाद यह इनकी पहली सुनवाई थी।

हांगकांग, 19 जून (एपी) हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ के मुख्य संपादक और उसकी मूल कंपनी के प्रमुख को शनिवार को यहां एक अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दो दिन पहले गिरफ्तारी के बाद यह इनकी पहली सुनवाई थी।

मुख्य संपादक रयान लॉ और नेक्स्ट डिजिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चेउंग किम-हुंग एक सफेद वैन में पहुंचे, जिसकी खिड़कियां पूरी तरह ढकी हुई थीं। उनपर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के लिए विदेश के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को अर्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में प्रेस की आजादी पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्य मजिस्ट्रेट विक्टर सो ने कहा कि ऐसा यकीन करने का पर्याप्त आधार नहीं है कि वे दोबारा सुरक्षा कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे। उन्होंने उन्हें लाई चि कोक हिरासत केंद्र में रखने का आदेश दिया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की। सुनवाई शुरू होने से पहले कुछ कार्यकर्ता एप्पल डेली के बैनर और प्रतियां लेकिर बाहर खड़े हुए थे।

इस मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों - एप्पल डेली के दो वरिष्ठ संपादकों और एक अन्य कार्यकारी अधिकारी - पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है और उन्हें शुक्रवार देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया। एप्पल डेली को लोकतंत्र समर्थक रुख के लिए जाना जाता है और वह शहर पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए चीन तथा हांगकांग सरकारों की अक्सर आलोचना करता रहता है। उसने और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग करते हुए 2019 में हुए प्रदर्शनों का भी समर्थन किया था और इसके बाद पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने समेत कई कदमों की आलोचना की थी।

एप्पल डेली के संस्थापक जिम्मी लई अनधिकृत तरीके से लोगों को एकत्रित करने, रैलियां तथा मार्च निकालने में भूमिका निभाने के दोषी पाए जाने के बाद 20 महीने की जेल की सजा काट रहे हैं।

अमेरिका ने इस कार्रवाई को लेकर चीन तथा हांगकांग के अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए और एप्पल डेली के संपादकों तथा कार्यकारियों को फौरन रिहा करने की मांग की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\