विदेश की खबरें | हांगकांग की अदालत ने राजद्रोह के एक मामले में दो पत्रकारों को दोषी ठहराया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस फैसले को मीडिया की स्वतंत्रता के भविष्य के संकेतक के रूप में देखा जा रहा है।

‘स्टैंड न्यूज़’ के पूर्व प्रधान संपादक चुंग पुई-कुएन और पूर्व कार्यवाहक प्रधान संपादक पैट्रिक लैम को 2021 में गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने राजद्रोही सामग्री को प्रकाशित करने और पुन: प्रस्तुत करने की साजिश के आरोप को कबूल नहीं किया था।

साल 1997 में पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश को चीन को सौंपे जाने के बाद मीडिया से संबंधित यह पहला राजद्रोह का मुकदमा था।

‘स्टैंड न्यूज़’ शहर के उन अंतिम मीडिया संस्थानों में से एक था, जिसने 2019 में बड़े पैमाने पर लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद कार्रवाई के बीच सरकार की खुलकर आलोचना की थी।

औपनिवेशिक युग के राजद्रोह कानून के तहत इस अपराध के लिए दो साल तक की जेल और 5,000 हांगकांग डॉलर (लगभग 640 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना हो सकता है।

न्यायाधीश क्वोक वाई-किन के आज सजा सुनाने की उम्मीद नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)