जरुरी जानकारी | हांगकांग ने यात्रियों के कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद एअर इंडिया, विस्तार पर लगायी रोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हांगकांग ने एअर इंडिया और विस्तार की उड़ानों पर 17 से 30 अक्टूबर तक के लिए रोक लगा दी है। ऐसा इन उड़ानों से आए यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद किया गया।
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर हांगकांग ने एअर इंडिया और विस्तार की उड़ानों पर 17 से 30 अक्टूबर तक के लिए रोक लगा दी है। ऐसा इन उड़ानों से आए यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद किया गया।
हांग कांग के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह तीसरी बार है जब हांगकांग सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमित यात्रियों को लाने के चलते एअर इंडिया की उड़ानों पर रोक लगायी गयी है। इससे पहले 20 सितंबर से तीन अक्टूबर और 18 अगस्त से 31 अगस्त के लिए भी ऐसी ही रोक लगायी गयी थी।
कोरोना वायरस महामारी के दौरान हांगकांग ने विस्तार की उड़ानों पर पहली बार रोक लगायी है।
यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.
जुलाई में जारी नियमों के मुताबिक भारत से जाने वाले यात्रियों को हांगकांग में प्रवेश केवल तभी मिल सकता है जब उनके पास कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने का प्रमाणपत्र हो और इसके लिए जांच यात्रा के 72 घंटे पहले की गयी हो।
हांगकांग में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाईअड्डे पर ही कोरोना वायरस का परीक्षण कराने की जरूरत है।
इस बारे में एअर इंडिया के प्रवक्ता ने पीटीआई- से कहा, ‘‘ भारत से केवल कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। (हांगकांग सरकार के नियमानुसार)।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)