जरुरी जानकारी | होंडा मोटरसाइकल ने घरेलू बाजार में पांच करोड़ से अधिक वाहन बेचें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने अपने प्रमुख स्कूटर एक्टिवा की बिक्री की शुरुआत वर्ष 2001 में की थी। कंपनी को तब से एक करोड़ वाहनों की बिक्री में 11 साल का समय लगा। वही कंपनी ने महज तीन साल में 2 करोड़ वाहनों की बिक्री का मुकाम हासिल किया।
कंपनी ने अपने प्रमुख स्कूटर एक्टिवा की बिक्री की शुरुआत वर्ष 2001 में की थी। कंपनी को तब से एक करोड़ वाहनों की बिक्री में 11 साल का समय लगा। वही कंपनी ने महज तीन साल में 2 करोड़ वाहनों की बिक्री का मुकाम हासिल किया।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक बयान में कहा, "हमें शरूआत के 2.5 करोड़ वाहनों को बेचने में 16 साल का समय लगा जबकि अगले 2.5 करोड़ वाहन हमने पिछले पांच वर्षों में बेचें।"
कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अत्सुशी ओगाटा ने कहा, "दो दशकों से भारतीय वाहन उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम होंडा ब्रांड में 5 करोड़ ग्राहकों द्वारा दिखाए गए प्यार और विश्वास से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारा ध्यान शुरुआत से ही अपने व्यापारिक भागीदारों, हितधारकों और ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ सेवा देने के लिए केंद्रित रहा है।"
उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी पेशकशों का और विस्तार करने और देश में ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने की उम्मीद कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)